फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में निकाली रैली

Sun, 15 Feb 2026 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
चौधरी फाउंडेशन के बैनर तले रैली निकालते एससी, एसटी और ओबीसी समाज के लोग। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। चौधरी फाउंडेशन के बैनर तले शनिवार को एससी, एसटी और ओबीसी समाज के सैकड़ों लोगों ने यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में रैली निकाली। प्रदेशाध्यक्ष रॉबिन कौंडल की अगुवाई में निकाली गई रैली के माध्यम से युवाओं और समाज के अन्य वर्गों ने शिक्षा और सामाजिक न्याय के अधिकारों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

गनोह में बैठक के बाद रैली की शुरूआत हुई। सैकड़ों प्रदर्शनकारी तलाड़ा, गारन, राजा का तालाब, देहरी, रैहन, भरमाड़ और मैरा होते हुए जवाली तक पहुंचे। रॉबिन कौंडल ने कहा कि ओबीसी वर्ग के पक्ष में किए गए सांविधानिक संशोधनों को पिछले 30 वर्षों से सही ढंग से लागू नहीं किया गया है। उन्होंने प्रदेश में 93वें संशोधन को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग उठाई, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में ओबीसी बच्चों को उनका वास्तविक हक मिल सके।
चौधरी फाउंडेशन ने साक्षात्कार प्रक्रियाओं के दौरान नोट फाउंड सूटेबल व्यवस्था को बंद करने की पुरजोर मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस व्यवस्था के कारण योग्य उम्मीदवारों को भी दरकिनार कर दिया जाता है। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने ओबीसी जिंदाबाद और चौधरी एकता जिंदाबाद के नारे लगाकर अपना रोष प्रकट किया। जवाली पहुंचकर समाज के प्रतिनिधियों ने भविष्य की रणनीति की नई रूपरेखा भी तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें