फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा के रजत पहलवान ने जीता डाडासीबा का सायर मेला महादंगल

Fri, 18 Sep 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डाडासीबा (कांगड़ा)। सायर मेले के उपलक्ष्य में डाडासीबा में सायर मेला दंगल कमेटी की ओर से महादंगल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दंगल कमेटी के प्रधान रविदत्त शर्मा और अन्य सदस्यों ने मुख्यातिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया। सुरेंद्र मनकोटिया ने दंगल कमेटी को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। महादंगल में हिमाचल के अलावा पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा के नामी पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर दमखम दिखाया। कई दौर के कड़े मुकाबलों के बाद अंतिम व खिताबी भिड़ंत कांगड़ा के पहलवान रजत और मटौर के पहलवान कर्ण के बीच हुई।
विज्ञापन

शानदार दांवपेच दिखाते हुए रजत ने माली अपने नाम कर ली। दंगल कमेटी की ओर से विजेता पहलवान रजत को 31 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि व गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। दंगल कमेटी के प्रधान रविदत्त शर्मा ने बताया कि इस महादंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों ने उच्च स्तर की कुश्ती का प्रदर्शन किया। उन्होंने दंगल के सफल आयोजन के लिए दंगल कमेटी के सभी सदस्यों, सहयोगियों, पहलवानों और बड़ी संख्या में पहुंचे कुश्ती प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें