फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर के रजत कपूर हिम रत्न-2026 से सम्मानित

विज्ञापन
पालमपुर के रजत कपूर
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश सरकार की ओर से शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय भव्य समारोह में पालमपुर के प्रतिभावान खिलाडी़ रजत कपूर को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए हिम रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। इसमें रजत को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली है। इस राज्य स्तरीय समारोह में जिला कांगड़ा से 28 खिलाडिय़ों का चयन प्रोत्साहन राशि के लिए हुआ। इसी कड़ी में पालमपुर के रहने वाले रजत कपूर को 50 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन

रजत कपूर राज्य स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर हिमाचल और देश का नाम रोशन कर चुके हैं। रजत कपूर को यह सम्मान वर्ष 2019 के राष्ट्रीय खेलों में उनके द्वारा दिखाए गए शानदार प्रदर्शन के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया है। रजत कपूर ने 2019 में राष्ट्रीय खेलों में पावरलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें