फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ बनाएगा 500 पूर्व सैनिक दल

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण मंडलों के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक हुई। इसमें भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर और सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक विजय भट्ट मौजूद रहे। विजय भट्ट ने नवंबर माह के अंत तक 500 पूर्व सैनिकों का एक मजबूत दल बनाने का लक्ष्य रखा। यह दल केंद्र सरकार की ओर से सैनिकों और पूर्व सैनिकों के हित में किए गए कार्यों पर प्रस्ताव पारित करेगा। त्रिलोक कपूर ने प्रकोष्ठ की गतिविधियों की सराहना करते हुए पालमपुर को वीर योद्धाओं की जन्मभूमि बताया। बैठक में पूर्व मंत्री और भाजपा नेता विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें