फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: देशभक्ति के नारों से गूंजे रे, राजा का तालाब और फतेहपुर के बाजार

Tue, 12 Aug 2025 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
फतेहपुर में पूर्व मंत्री राकेश पठानिया के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा नेता और कार्य
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के विधानसभा फतेहपुर क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को राजा का तालाब, रे और फतेहपुर भाजपा मंडलों ने तिरंगा यात्रा निकाली। तीनों बाजार यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से गूंज उठे। यात्राओं की अध्यक्षता मंडलों ने अध्यक्ष ने की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राकेश पठानिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रे मंडल ने क्षेत्र के मुख्य बाजार, फतेहपुर मंडल ने धमेटा और राजा का तालाब मंडल ने स्थानीय बाजार में यात्रा का आयोजन किया। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया और देशभक्ति के नारे लगाए।
पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं, जो सेना के सम्मान और वीर शहीदों की स्मृति को समर्पित हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 12 और 13 अगस्त को सभी विधानसभा क्षेत्रों में शहीदी स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और 15 अगस्त को पार्टी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक रूप से तिरंगा फहराने के साथ पौधरोपण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को हर दिल तक पहुंचाना और आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता के महत्व से अवगत कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें