फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला में बिना पंजाब किंग्स के होगा क्वालीफायर-1, विराट का दिखेगा टशन

विज्ञापन
धर्मशाला में पंजाब किग्स के साथ हुए मुकाबले में शॉट लगाते विराट कोहली। -अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला। आईपीएल के इस सीजन में एक बार फिर विराट कोहली का जलवा धर्मशाला के खूबसूरत एचपीसीए स्टेडियम में देखने को मिलेगा। आगामी 26 मई को यहां आईपीएल का क्वालीफायर-1 मुकाबला खेला जाएगा। धर्मशाला के क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार होगा जब मैदान पर दो ऐसी टीमें आमने-सामने होंगी, जिनमें से कोई भी पंजाब किंग्स नहीं होगी।
विज्ञापन

पंजाब किंग्स का दूसरा होमग्राउंड होने के कारण यहां का समीकरण इस बार पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को धर्मशाला में ही पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टीम अब 13 मैचों में 9 जीत और 18 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। बेहतर रन रेट और एक मैच शेष होने के कारण आरसीबी की स्थिति बेहद मजबूत है।
धर्मशाला में विराट कोहली की जबरदस्त फैन फॉलोइंग को देखते हुए इस नॉकआउट मुकाबले के लिए क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्सुकता है। अब सभी की निगाहें 26 मई के इस बड़े मुकाबले और आरसीबी के सामने आने वाली दूसरी टीम पर टिकी हैं। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन ने क्वालीफायर-1 की प्रशासनिक और पिच संबंधी तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि दर्शकों को एक बेहतरीन मुकाबला देखने को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें