फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के तहत अधिक दाम पर खरीदारी की हो जांच: कूका

विज्ञापन
नगरोटा बगवां में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी। -संवाद - फोटो : Kangra
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। विधायक अरुण कुमार कूका ने प्रशासन को मनरेगा के तहत विभिन्न वस्तुओं की हो रही खरीदारी की जांच करने के निर्देश दिए हैं। विधायक उपमंडल प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है कि पंचायतों में मनरेगा के तहत कुछ वस्तुओं की खरीदारी अधिक दामों पर की गई है। उन्होंने एसडीएम की उपस्थिति में बीडीओ को ऐसी खरीदारी का पता लगाकर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सरकारी पैसे का दुरुपयोग व भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने भारी बारिश से कई पंचायतों में गरीब लोगों के मकानों को पहुंची क्षति के एवज में उन्हें शीघ्र ही सरकारी सहायता पहुंचाने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने खतरे की जद में आने वाले मकानों के बचाव के लिए विधायक निधि से 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने को भी कहा।
इस मौके पर एसडीएम शशिपाल नेगी, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, बीडीओ मनीष कुमार, परिवहन निगम आरएम राजकुमार पाठक, एक्सीयन राहुल धीमान व वीरेंद्र कुमार, एसएचओ श्यामलाल, डॉ. अशोक चौधरी, ईओ कंचन बाला, डॉ. मुकुल कायस्था, विनीत कायस्था, सुशील धीमान तथा अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें