फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: गगल के कुठमा में 53.84 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

Fri, 02 May 2025 12:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (कांगड़ा)

सार

 कांगड़ा जिले के गगल थाना के अंतर्गत पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 53.84 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गगल थाना के अंतर्गत पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 53.84 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान सुमित कुमार( 37) पुत्र दर्शन कुमार निवासी खालसा नगर कोटमीट (तरनतारन) पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस थाना गगल में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। गुरुवार देर रात करीब 1:00 बजे गगल पुलिस गश्त पर थी। बनोई के पास कुठमा में राजोल की तरफ से एक युवक को स्कूटी पर आते देखा गया।

विज्ञापन


पुलिस टीम ने स्कूटी रोकी तो युवक घबराकर स्कूटी यू टर्न करने लगा और स्कूटी को तेज भगाने लगा। भागते समय युवक ने अपनी जींस की जेब से कुछ निकालकर सड़क किनारे घास में फेंका। पुलिस ने पीछा कर थोडी दूरी पर उसे दबोच लिया। मौके पर कुठमा के पंचायत प्रधान समक्ष फेंकी गई वस्तु को उठाकर जांच करने पर उसमें चिट्टा बरामद हुआ। बरामद सामग्री का वजन पॉलिथीन सहित 53.84 ग्राम निकला। पूछताछ में युवक ने फेंकी गई वस्तु को चिट्टा स्वीकार किया। उधर, थाना प्रभारी उधम सिंह राजपूत ने मामले की पुष्टि की है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें