धर्मशाला। आईपीएल सीजन 2025 के शुरू होने से पहले पंजाब किंग्स धर्मशाला में अपनी पूरी टीम के साथ अभ्यास करेगी। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि पंजाब की टीम धर्मशाला में 12 से 16 मार्च को अभ्यास करेगी। इस दौरान टीम प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी, ताकि टीम में नए खिलाड़ियों के साथ तालमेल बनाया जा सके। अभ्यास शिविर के टीम 11 या फिर 12 मार्च को धर्मशाला पहुंचेगी।
इसके लिए एचपीसीए की ओर तैयारियां कर ली गई है लेकिन टीम कब आएगी इसकी पूरी जानकारी नहीं है। अब टीम धर्मशाला में कोच रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में धर्मशाला आएगी। इसमें कप्तान श्रेयस अय्यर, अर्शदीप, मैक्सवेल और जोश इंग्लिश सहित सभी खिलाड़ी आएंगे।