फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ज्वालामुखी में मां के भजनाें पर झूमे श्रद्धालु

Tue, 11 Mar 2025 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ज्वालामुखी बस स्टैंड में आयोजित जागरण में उप​स्थित श्रद्धालु। संवाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। जय मां ज्वालामुखी जागरण कमेटी की ओर से भगवती जागरण का आयोजन सोमवार को बस स्टैंड ज्वालामुखी के पास किया गया। इस वर्ष का कार्यक्रम विशेष रूप से भव्य और श्रद्धा से परिपूर्ण रहा। इसमें पंजाब से आए कलाकारों ने झांकियों और प्रस्तुतियों के साथ उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध किया। मुख्य आकर्षण के रूप में ज्वालामुखी के सौरव और गौरव ने अपनी मधुर आवाज से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डूबो दिया।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, आसपास के क्षेत्रों से आए उभरते हुए गायकों ने भी मां ज्वालामुखी की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम में मां ज्वालामुखी के पवित्र दरबार से लाई गई अखंड ज्योति स्थापित की गई, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का प्रतीक रही। जागरण कमेटी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की थीं और मां ज्वालामुखी के आशीर्वाद से यह आयोजन शांति और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें