राजा का तालाब में बुधवार को आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद वेलफेयर एसोशिएशन की त्रैमा
राजा का तालाब (कांगड़ा)। राज्य विद्युत परिषद वेलफेयर एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक राजा का तालाब में बुधवार को संपन्न हुई। इस दौरान पेंशनरों ने 2016 से 2023 के बीच में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को 2016 से संशोधित वेतनमान के अनुरूप लीव इन कैशमेंट, ग्रेच्युटी और एरियर का भुगतान करने की मांग की।इस मौके पर शिमला में तय बोर्ड मैनेजमेंट के साथ प्रस्तावित मीटिंग की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया। साथ ही शिमला में मीटिंग में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों की सूची को अंतिम रूप दिया।
इस दौरान सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से एकमुश्त बोर्ड मैनेजमेंट की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए पेंशनर की विभिन्न लंबित मांगों पर शीघ्र से शीघ्र उचित निर्णय लेकर विद्युत परिषद से न्याय प्रदान करने की पुरजोर मांग की गई। पेंशनरों की बकाया राशि की लीव इन कैशमेंट, ग्रेच्युटी और पेंशन एरियर के बारे में पीपीओ के अनुसार हर सदस्य को सूचित करने का आग्रह किया। इस मौके पर आरएस ठाकुर, सतीश धीमान, आरएस जरियाल, राम चंद शर्मा, शिवानंद और अन्य मौजूद रहे।