फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: होल्टा में निजी बस पलटी, बुजुर्ग महिला घायल

विज्ञापन
पालमपुर के होल्टा में पलटी निजी बस। जागरूक पाठक
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। बैजनाथ से पालमपुर आ रही एक निजी बस मंगलवार दोपहर बाद करीब 2:30 बजे होल्टा के पास पलट गई। हादसे में बस सवार बुजुर्ग महिला घायल हो गई। उसे पालमपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बस में सवार अन्य किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार निजी बस बैजनाथ से पालमपुर की ओर आ रही थी। एचआरटीसी वर्कशॉप के पास पहुंचते ही चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह सड़क पर पलट गई। हादसे के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में बस के ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है।
बस पलटते ही स्थानीय लोग और दुकानदार मदद के लिए मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस से बाहर निकाला। पठानकोट-मंडी हाईवे पर हादसे के कारण दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात बहाल करवाया। डीएसपी संदीप शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें