फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दाड़ी बाईपास पर निजी बस खराब, लगा जाम

विज्ञापन
धर्मशाला के दाड़ी वाईपास पर खराब हुई निजी बस के कारण ट्रैफिक बंद हो गया। वहीं दूसरी सड़क पर लगा
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के दाड़ी बाईपास पर बुधवार सुबह 09:30 बजे के करीब एक निजी बस खराब हो गई। सड़क के बीच बस खराब होने से बाईपास सहित दाड़ी बाजार में लंबा जाम लगता रहा। इस वजह से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम की स्थिति करीब एक घंटे तक बनी रही।
विज्ञापन

जाम को देखते हुए वहां पर तैनात पुलिस जवान ने बसों को बाईपास की बजाय दाड़ी की मुख्य सड़क से शीला चौक की ओर भेजा लेकिन संकरी सड़क पर दोनों तरफ से बसों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही से लंबा जाम लगता रहा। इस वजह से सरकारी कर्मचारियों सहित विद्यार्थियों और अन्य लोगों को परेशान होना पड़ा। करीब एक घंटे बाद बस सड़क से हटाने के बाद वाहन चालकों को जाम से छुटकारा मिला।

धर्मशाला के दाड़ी वाईपास पर खराब हुई निजी बस के कारण ट्रैफिक बंद हो गया। वहीं दूसरी सड़क पर लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें