फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपनिदेशक उच्च शिक्षा (माध्यमिक) कांगड़ा अजय संबयाल ने इस संबंध में जिले के सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य और केंद्र प्रायोजित छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। प्रथम स्तर सत्यापन (एल-1) 17 सितंबर और द्वितीय स्तर सत्यापन (एल-2) 18 सितंबर तक पूरा किया जाएगा। पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर तय की गई है। इसके लिए प्रथम स्तर सत्यापन 17 नवंबर और द्वितीय स्तर सत्यापन 18 नवंबर तक किया जाएगा।
उपनिदेशक ने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देकर समय रहते आवेदन करवाना सुनिश्चित करें ताकि कोई भी छात्र योजना के लाभ से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें