फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: राजा का तालाब में साढ़े सात घंटे बंद रही बिजली

Mon, 06 Jul 2026 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। विद्युत सब स्टेशन भरमाड़ के अंतर्गत राजा का तालाब और आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह करीब पांच बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न होने के कारण कई पंचायतों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

बिजली कटौती का असर ढ़सोली, लाड़थ, हरनोटा, नेरना, चकवाड़ी, गारन और पंजासरा सहित आसपास के क्षेत्रों में भी रहा। राजा का तालाब, गारन, पंजासरा, चकवाड़ी और नेरना में दोपहर 12:30 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। विभाग की टीम सुबह से ही तकनीकी खराबी दूर कर बिजली बहाल करने में जुटी रही।
स्थानीय लोगों सुरिंद्र कुमार, सुशील, विकास, अंकित, अनिल शर्मा और मोहन शर्मा ने बताया कि हल्की बारिश या तेज हवा चलने पर भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। गर्मी के मौसम में बार-बार बिजली जाने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। दुकानदारों ने भी बताया कि लगातार बिजली कटौती से कारोबार पर असर पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने लो वोल्टेज की समस्या का भी जिक्र करते हुए कहा कि पंखे, कूलर, फ्रिज और एसी ठीक से काम नहीं करते और कई उपकरण खराब भी हो रहे हैं।
विज्ञापन


-

क्षेत्र में फ्रिज, एसी सहित अन्य विद्युत उपकरणों की काफी बढ़ोतरी हो चुकी है। उपभोक्ताओं ने विद्युत क्षमता बढ़ाने के लिए आवेदन नहीं किया है। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। लो वोल्टेज को बढ़ाने के लिए राजा का तालाब में बड़ी क्षमता का ट्रांसफार्मर जल्द लगाया जाएगा। रविवार को बिजली की समस्या तकनीकी खराबी के चलते आई। -रंजीत शर्मा, सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल रैहन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें