फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डिलीवरी बॉय की तेज रफ्तार पर पुलिस सख्त, कंपनियों को नोटिस

Wed, 05 Mar 2025 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। ऑनलाइन खाद्य पदार्थों की डिलीवरी पहुंचाने वाली कंपनियों को कांगड़ा पुलिस ने नोटिस जारी किए हैं। यह नोटिस कंपनियों के डिलीवरी बॉय की तेज रफ्तार पर जारी किए हैं। इसमें निर्धारित समय को बढ़ाने के साथ ही तय गति सीमा मेें दोपहिया वाहन चलाने को कहा गया है। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यह निर्देश धर्मशाला शहर और आसपास के क्षेत्रों में सेवाएं देने वाली तीन कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पुलिस ने जारी किए हैं। पुलिस अब दो-तीन दिन तक डिलीवरी बॉयज पर नजर रखेगी। इस दौरान निर्देशों की पालना नहीं किया जाता है तो उनके दोपहिया वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार इन कंपनियों के डिलीवरी बॉय सड़कों पर राहगीरों और अन्य चालकों के लिए खतरा बन रहे हैं। रात के समय इनका तेज रफ्तार के साथ वाहनों के सामने कट मारना दुर्घटनाओं की संभावनाओं को बढ़ा रहा है। इसे लेकर कांगड़ा पुलिस के पास काफी शिकायतें पहुंच रही हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कांगड़ा पुलिस ने ऐसी कंपनियों को चिह्नित किया और नोटिस जारी किए।
विज्ञापन

डिलीवरी बॉयज की ओर से जल्दी ऑर्डर पहुंचाने के चक्कर में तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाने की शिकायतें मिल रही हैं। इनके कारण दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी बनी रहती है। शिकायतों के बाद संबंधित संस्थानों को डिलीवरी समय बढ़ाने के साथ ड्राइविंग के समय मोबाइल प्रयोग न करने के आदेश दिए हैं। आदेशों की अवहेलना होने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

हितेष लखनपाल, एएसपी कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें