खुंडिया में ठेके पर चैंकिंग करते पुलिसकर्मी
- फोटो : Kangra
धर्मशाला /ज्वालामुखी (कांगड़ा)। जिला मंडी में जहरीली शराब पीने हुई सात लोगों की मौत के बाद कांगड़ा पुलिस और आबकारी विभाग ने सर्च अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में रविवार को भी पुलिस और आबकारी एवं कराधान विभाग के कर्मियों ने जिला भर में चल रहे शराब के ठेकों पर सर्च अभियान छेड़ा।
इस दौरान पुलिस थाना खुंडियां के तहत आने वाले तमाम शराब के ठेकों को रविवार को खुंडियां पुलिस थाना ने खंगाला। थाना खुंडियां प्रभारी प्यार सिंह ने बताया कि लगभग 10-15 शराब के ठेकों पर जाकर चेकिंग अभियान चलाया। शराब के ठेकों की चेकिंग करते हुए शराब के ऊपर लगे कंपनी के लेबल सहित अन्य दस्तावेजों की चेकिंग की गई। वहीं इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज किया है। हर दिन शराब के ठेकों और अन्य संदिग्ध दुकानों पर चेकिंग की जा रही है।