फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैकिंग के लिए निर्धारित रूटों का ही चयन करें पर्यटक: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में ट्रैकिंग के लिए पहुंच रहे पर्यटक निर्धारित ट्रैकिंग रूटों का ही प्रयोग करें। इसके अलावा ट्रैकिंग स्थलों के लिए कोई भी शॉर्टकट अपनाने की कोशिश न करें और ट्रैकिंग के लिए दिन का समय ही चुने। पंजीकृत व अनुभवी ट्रैकिंग गाइडों की सेवाएं लेकर ही जोखिम भरे ट्रैकिंग स्थलों पर निकलें। यह एडवाइजरी पर्यटन सीजन को देखते हुए कांगड़ा पुलिस ने जारी की है।
विज्ञापन

एसपी डा. खुशहाल चंद शर्मा ने कहा है कि जिला कांगड़ा के पर्यटन स्थल मैक्लोडगंज, पालमपुर, बैजनाथ, धर्मशाला इत्यादि में पर्यटक अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या कई गुणा बढ़ रही है। ज्यादातर पर्यटक ट्रैकिंग के लिए पहाड़ों व स्नो लाइन त्रियुंड, करेरी झील, हिमानी चामुंडा, छोटा व बड़ा भंगाल का रुख कर रहे हैं। ऐसा पाया जा रहा है कि पर्यटक निर्धारित ट्रैकिंग रूटों का प्रयोग नहीं कर रहे हैं और ऊंचाई से नीचे देखने पर उन्हें लगता है कि शार्ट रूट अपनाकर वह जल्दी नीचे पहुंच जाएंगे। इसी भ्रम के कारण कई पर्यटक रास्ता भटककर अपने आपको जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे में निर्धारित रास्तों से ही निकलें। इस दौरान किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें