धर्मशाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला छावनी में वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण हुआ। इस अवसर पर गुरुग्राम संभाग के सहायक आयुक्त दीदार सिंह के नेतृत्व में निरीक्षण दल विद्यालय पहुंचा।
दल में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नादौन के प्राचार्य एसडी लखनपाल, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह से अनिल कुमार, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चमेरा-2 से हरजीत राज, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संधोल से धीरज कौशल और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की मुख्याध्यापिका डॉ. पूजा कुमारी शामिल रहीं। प्राचार्य सुनील चौहान ने बताया कि इस अवसर पर सहायक आयुक्त दीदार सिंह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से प्रेरणादायी विचार साझा किए तथा शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन और निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया।ब्यूरो