रक्कड़ (कांगड़ा)।
कलोहा पंचायत के प्रधान महिंद्र सिंह और उपप्रधान दलजीत सिंह के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों ने जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा से मुलाकात की। उन्होंने उन्हें केंद्र में पदोन्नति मिलने पर बधाई दी और सम्मानित किया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने उन्हें अपने क्षेत्र की समस्याओं और मांगों को लेकर मांगपत्र भी सौंपा। जिलाधीश ने समस्याओं के समाधान के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। संवाद