फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ताहल खड्ड में बाढ़ से बहे परौर-धीरा नौरा पेयजल योजना के पाइप

Mon, 12 Aug 2024 02:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धीरा (कांगड़ा)। परौर-खड़ौठ-धीरा-नौरा पेयजल योजना के पाइप गगल के पास ताहल खड्ड की बाढ़ में बह गए। इससे गगल, ओचा, धीरा, नौरा, थलियाल समेत कई गावों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। इसके पाइप पहले भी बह चुके हैं। बार-बार इस पेयजल योजना के पाइप बहने से विभाग की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न लग रहा है।
विज्ञापन


इस पर लोगों ने चिंता व्यक्त की है। उधर, उपमंडल धीरा के जल शक्ति विभाग के एसडीओ डिंपल कुमार ने कहा कि भारी बारिश के कारण स्थानीय ताहल खड्ड में आई बाढ़ के चलते पाइप बह गए हैं। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें