फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक शिक्षण संस्थान पपरोला की बदलेगी तस्वीर : गोमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। राजीव गांधी आयुर्वेदिक स्नातकोत्तर शिक्षण संस्थान पपरोला के खेलकूद और सांस्कृतिक मीट के समापन कार्यक्रम में आयुष, युवा सेवाएं और खेल एवं कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रदेश का एक मात्र संस्थान है और इसे देश में शीर्ष संस्थान बनाने के लिए सरकार हरसंभव सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि 200 बिस्तरों वाले इस संस्थान में मरीजों की सुविधा के लिए तीन वेंटिलेटर बेड उपलब्ध करवा दिए गए हैं और जरूरत के अनुसार इनकी उपलब्धता को बढ़ाया जाएगा कि आने वाले समय में संस्थान का कायाकल्प देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

मरीजों की मूलभूत सुविधाओं के सुधार पर रोगी कल्याण समिति के माध्यम से डेढ़ करोड़ रुपये व्यय करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पेयजल सुधार के लिए अगले छह माह के भीतर दो नलकूप लगाने के साथ ओवर। हेड टैंक का निर्माण किया जाएगा। संस्थान परिसर में वोल्टेज में सुधार के लिए भी ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया जाएगा। बच्चों के वार्ड के सुधार कार्य के लिए वे स्वयं धनराशि उपलब्ध करवाएंगे जबकि दो अन्य वार्डों के सुधार कार्य के लिए व्यवसायी अनुराग शर्मा और सचिन शर्मा सहयोग करेंगे। संस्थान में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट और जिम देने और संस्थान की ओर आने वाली सड़क की टारिंग की घोषणा की। उन्होंने सभी छात्रों को खूबसूरत एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुत करने की बधाई दी और प्रोत्साहन के रूप में 51 हजार देने की घोषणा की। इससे पहले मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
उन्होंने आकर्षक कार्यक्रम के लिए 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर निदेशक आयुष डॉ. निपुण जिंदल, एसडीएम डीसी ठाकुर, प्रिंसिपल विजय चौधरी, एससी सेल उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू, बीपीए के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, रिशव पांडव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वरिंद्र जम्वाल, त्रिभुम गोमा, रविंद्र राव, कृष्ण शर्मा, अशोक सुग्गा, सचिन शर्मा, विकास राणा, सुरेंद्र कुमार, कुलदीप सोनी, पृथी करोटी, सुरेश ठाकुर और गगन कटोच आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें