फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लोसर की खुशी में बौद्ध मठ में परोसी जाएगी कांगड़ी धाम

विज्ञापन
कल्चरल मीट में कार्यक्रम पेश करते आयुर्वेदिक संस्थान पपरोला के छात्र
विज्ञापन
मैक्लोडगंज। तिब्बती समुदाय के लोसर पर्व के उपलक्ष्य पर सोमवार को चुखलाखंग बौद्ध मठ में कांगड़ी धाम परोसी जाएगी। तिब्बती प्रशासन की ओर से कांगड़ा धाम का आयोजन किया जा रहा है। सुबह साढ़े 11 बजे कांगड़ी धाम परोसना शुरू की जाएगी। बौद्ध धर्म के मुताबिक ऐतिहासिक एवं पारंपरिक परंपरा का निर्वहन करते हुए नए साल के आगमन पर लोसर पर्व मना रहे है। तिब्बती समुदाय का प्रमुख पर्व लोसर की शनिवार से शुरू हुआ है तथा नववर्ष के पहले दिन पर तिब्बति प्रशासन की ओर से मुख्य मंदिर में कांगड़ी धाम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को भी समुदाय के लोगों ने गीत-संगीत और नृत्य के आयोजन किए। साथ ही घर-घर में मेहमाननबाजी का दौर चलता रहा। लोसर का तीसरा दिन नववर्ष का पहला दिन माना जाता है। सोमवार को तिब्बती समुदाय के लोग सुबह जल्दी उठकर और स्नान कर नई पोशाकें पहनकर पूजा करेंगे और फिर सैर-सपाटे खरीदारी के साथ पर्व की खुशी मनाएंगे। देर रात तक नाच-गाने और विशेष पकवानों का लुत्फ उठाने का दौर चलेगा।

कल्चरल मीट में कार्यक्रम पेश करते आयुर्वेदिक संस्थान पपरोला के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें