फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक परीक्षा धर्मशाला में 20 से

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत कांगड़ा जिले में 20 नवंबर से शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीईटी और पीएसटी) शुरू होंगे। एक दिसंबर तक पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में चलने वाली इस प्रक्रिया में 23,145 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इसके लिए पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में 17,477 पुरुष और 5,668 महिला अभ्यर्थी शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुरुष अभ्यर्थियों के शारीरिक परीक्षण 20 से 28 नवंबर तक होंगे, जबकि महिला अभ्यर्थियों के परीक्षण 29 नवंबर से एक दिसंबर तक लिए जाएंगे।
भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए पुलिस विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। मंगलवार को पुलिस मैदान में जवान व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें