फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से पालमपुर पीएचडी करने आए छात्र की मौत

Sat, 22 Aug 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
काउंसिल ऑफ साइंसटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च सेंटर पालमपुर (कांगड़ा)  में हरियाणा से पीएचडी करने आए एक छात्र की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। छात्र की मौत किराये के मकान में हुई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा कि शनिवार सुबह जब छात्र उठा नहीं तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ छात्र के शव को कब्जे में लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्र हरियाणा से पालमपुर रिसर्च सेंटर पीएचडी करने आया था।

फिलहाल छात्र जयप्रकाश (25) निवासी जींद (हरियाणा) की मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। छात्र के परिजनों को सूचित कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद छात्र के परिजन पालमपुर पहुंच गए हैं। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने कहा कि पीएचडी कर रहे छात्र की किराये के क्वार्टर में मौत हुई है। छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें