फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जयसिंहपुर बाजार में जाम से लोग परेशान

विज्ञापन
शनिवार को जयसिंहपुर बाजर में बस खराब होने के चलते लगा जाम। -संवाद
विज्ञापन
बाईपास का अधिकांश कार्य पूरा, तारकोल बिछाने का काम बाकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालग (कांगड़ा)। जयसिंहपुर बाजार में आए दिन लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे भी जयसिंहपुर बाजार में बाबा शाह मस्त अली मजार से लेकर पपलोई तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम में बैजनाथ से जयसिंहपुर वाया चढ़ियार आ रही बस, जो पहले से ही टायर पंक्चर के कारण लेट थी, जाम में फंसने के कारण और आधा घंटा लेट हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा काथला-सुजानपुर एचआरटीसी बस और जयसिंहपुर से संधोल जा रही निजी बस भी जाम में फंस गई। क्षेत्र का मुख्य बाजार होने के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में वर्षों से लंबित जयसिंहपुर बाईपास की मांग एक बार फिर चर्चा में है। बाईपास के संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अंकित समकरिया ने बताया कि जयसिंहपुर बाईपास का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है और अब केवल सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य शेष है। उन्होंने कहा कि इस कार्य का टेंडर पहले ही अवार्ड किया जा चुका है लेकिन अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और युद्ध के कारण बिटुमेन के दामों में बढ़ोतरी होने से फिलहाल कार्य रुका हुआ है। विभाग की ओर से जल्द जयसिंहपुर बाईपास को तैयार करवाकर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि बाईपास बनने से बाजार में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। यातायात सुचारु होगा और क्षेत्र के व्यापार और पर्यटन को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें