फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का टीका लगाने को सुबह साढ़े तीन बजे पहुंच रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरा (कांगड़ा)। कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए लोग टीकाकरण केंद्रों में सुबह साढ़े तीन बजे भी पहुंच रहे हैं। सीएचसी खैरा में वीरवार सुबह ऐसा ही आलम दिखा। टीकाकरण के लंबी लाइन में न लगना पड़े, इसलिए कई युवक तड़के ही पहुंच गए। उसके बाद टीके के लिए अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए।
विज्ञापन

अस्पताल में रोज करीब 100 लोगों को टीका लगाया जा रहा है। जबकि भीड़ 200 पार हो रही है। कई लोगों को निराश घर लौटना पड़ रहा है। अस्पताल में लोगों की सुविधा के लिए रजिस्टर में नाम लिखने शुरू किए गए थे। लोगों को सौ तक नाम लिखने को कहा जा रहा था। लेकिन यह लाइन दो सौ से भी पार हो गई। अस्पताल प्रशासन ने सुबह अस्पताल खुलते ही टोकन देना शुरू किए।
सीएचसी खैरा के प्रभारी डॉ. निशांत जसवाल ने बताया कि लोगों की सुविधा को देखते हुए विभाग के आला अधिकारियों ने 150 टीके लगाने के आदेश दिए।
वीरवार को 18 प्लस वालों को 100 और 45 प्लस वाले 50 लोगों को डोज दी गई। लज्यां का युवक लक्की सुबह सबसे साढ़े तीन बजे ही लाइन में लग गया, जबकि उसे 10 बजे टीका लगाया गया। कैलन से ट्रैक्टर चालक सरवन कुमार ने कहा कि वह सुबह पांच बजे ही अस्पताल पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें