फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दशकों बाद मतदान पर टीका चतेहड़ के लोग खुश

Fri, 29 May 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धपुर (नोरबलिंग)। छावनी क्षेत्र योल के साथ लगते स्लेट गोदाम और टीका चतेहड़ के मतदाताओं ने दशकों बाद पंचायत चुनाव में भारी उत्साह के साथ मतदान किया। इससे पहले छावनी क्षेत्र में आने के कारण लोग ग्रामीण संसद का चुनाव नहीं कर पाते थे।
विज्ञापन

टीका चतेहड़ निवासी प्रभात सिंह, बैंक प्रबंधक रंजीत सिंह पुन, जितेंद्र कपूर, धर्मचंद, राजकुमार, आभा देवी, संतोश कुमारी, नीलम, विमला देवी और पवना देवी ने कहा कि पंचायत का दर्जा मिलने के बाद अब उनके क्षेत्र में भी विकास की बयार बहेगी। छावनी क्षेत्र में होने के कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। हाउस टैक्स ज्यादा था। मनरेगा स्कीम यहां लागू नहीं थी।
आर्मी की ओर से इन गांवों की सीमा में तारबंदी भी गई थी जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उन्हें अपना हक मिला है, जिससे वे बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत के लोगों में एकजुटता है और प्रधान, उपप्रधान कोई भी बने जीत-हार से कोई फर्क नहीं पड़ता। अब सभी एकजुट होकर पंचायत का विकास करवाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें