फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बीड़ में तीन माह से गैस सिलिंडर का इंतजार, गाड़ी देखते ही उमड़ी भीड़

Fri, 24 Apr 2026 08:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बीड़ में गैस सिलिंडर लेने के लिए उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
बीड़ (कांगड़ा)। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और नगर पंचायत बीड़ इन दिनों रसोई गैस सिलिंडरों की किल्लत से जूझ रहा है। आलम यह है कि महीनों पहले बुकिंग करवाने के बावजूद लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। वीरवार को जब क्षेत्र में गैस की गाड़ी पहुंची तो उसे देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि बुकिंग के बावजूद उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। कई उपभोक्ताओं ने दावा किया कि वे पिछले तीन महीनों से सिलिंडर का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन जब भी गाड़ी आती है, स्टाक रास्ते में ही खत्म हो जाता है। सिलिंडर पाने के लिए लोगों को भारी धूप और भीड़ में घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है।
गैस आपूर्ति में आ रही इस बाधा और लोगों की समस्याओं को लेकर जब बैजनाथ गैस एजेंसी के इंचार्ज बलदेव से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका मोबाइल फोन दोपहर बाद से ही स्विच ऑफ आता रहा। अधिकारियों की इस बेरुखी ने उपभोक्ताओं के गुस्से को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बीड़ एक प्रमुख पर्यटन केंद्र है, जहां होम-स्टे और छोटे ढाबों का संचालन बड़ी संख्या में होता है। गैस की इस कमी से न केवल घरेलू चूल्हे ठंडे पड़ रहे हैं, बल्कि पर्यटन कारोबार पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र में गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि उन्हें इस भाग-दौड़ से निजात मिल सके।

बीड़ में गैस सिलिंडर लेने के लिए उमड़ी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें