फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला में बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस

Tue, 04 Jun 2024 04:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला/बैजनाथ(कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में साेमवार दोपहर बाद कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। कुछ दिन से लोग गर्मी से बेहाल थे, लेकिन सोमवार की बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। दोपहर बाद चार बजे पर्यटन नगरी धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ और आसपास के क्षेत्र में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। सोमवार को भी दिन के समय तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन बारिश के बाद यह तापमान कम होकर 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया। अब बारिश होने से जंगलों की आग भी काबू होगी।
विज्ञापन

वहीं, खेती के लिए भी इसे उपयोगी माना जा रहा है। क्योंकि कई क्षेत्रों में मक्की और धान की फसल की बिजाई का काम चल रहा है। जहां पर कूहलों से सिंचाई होती है, वहां तो समय पर फसलों की बिजाई का काम शुरू हो चुका है, लेकिन कई क्षेत्रों में खेतीबाड़ी मौसम पर निर्भर है। ऐसे में इन क्षेत्रों में यह बारिश काफी लाभदायक मानी जा रही है। उधर, वर्षा शुरू होते ही धर्मशाला, मैक्लोडगंज और अन्य जगह मौसम सुहावना हो गया। इस सुहावने मौसम का आनंद लेने और दलाई लामा की टीचिंग के लिए पहुंचे पर्यटकों ने भी खूब लुत्फ उठाया।

बिजली ने खेली आंख मिचौनी
सोमवार शाम को अंधड़ और बारिश के कारण बिजली भी आंख मिचौनी शुरू हो गई। बड़ोल में अंधड़ के कारण बिजली की तारों पर पेड़ की टहनियां गिरने से करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं, धर्मशाला में झियोल पंचायत समेत अन्य जगह बिजली की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें