धर्मशाला के अप्पर सकोह में डिस्पेंसरी शिफ्ट होने के दूसरे दिन भी धरना देते हुए लोग। संवाद
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के अपर सकोह में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी को शिफ्ट करने के विरोध में लोगों का धरना दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। लोगों इस मांग पर अड़े हैं कि डिस्पेंसरी को यहां से शिफ्ट न किया जाए।
लोगों का कहना है कि अगर भवन असुरक्षित है तो इसी जगह नया भवन तैयार किए जाए या फिर डिस्पेंसरी को सीनियर सेकेंडरी स्कूल सकोह के साथ बने पंचायत भवन में शिफ्ट किया जाए। इस काम में वे भी सहयोग करेंगे। वार्ड आठ के पार्षद अनुज कुमार, संजीव कुमार, लक्ष्मी, राजेश और सुनील ने कहा कि वर्षों से यह डिस्पेंसरी चल रही थी। इससे सकोह, जवाहर नगर, चेलियां और गदियाड़ा के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती थी। अब इसके निचले सकोह शिफ्ट होने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।