डमटाल (कांगड़ा)। राजकीय डिग्री कॉलेज इंदौरा में बुधवार को स्वयं प्लस पोर्टल और उसके शैक्षणिक लाभों को लेकर ऑनलाइन जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र कॉलेज की स्वयं समिति और कॅरिअर मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इसमें विद्यार्थियों के साथ संकाय सदस्यों ने भी भाग लिया। मुख्य वक्ता वाणिज्य विभाग की सहायक प्रोफेसर पूनम शर्मा ने स्वयं प्लस पोर्टल की विशेषताओं, छात्र पंजीकरण प्रक्रिया, पाठ्यक्रमों की विविधता, इंटर्नशिप के अवसरों तथा प्लेटफॉर्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के एकीकरण पर विस्तार से जानकारी दी। संवाद