फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पेंशन न देने पर बिफरे परिवहन निगम के पेंशनर

विज्ञापन
बैजनाथ में बैठक में उपस्थित परिवहन पेंशनर। स्रोत: संघ
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। परिवहन कल्याण संगठन इकाई बैजनाथ और जोगिंद्रनगर की बैठक मुख्य सलाहकार केएल पुरोहित की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधि सिंह, अश्वनी पटियाल, सुरेश अबरोल और विजय शर्मा के अतिरिक्त 70 सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रधान विधि सिंह ने कहा कि मार्च की पेंशन 20 अप्रैल तक भी सरकार और प्रबंधन नहीं दे पाए हैं। इसको लेकर पेंशनरों ने रोष प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से परिवहन निगम को 63 करोड़ रुपये अनुदान दिया जा रहा है, जबकि 67 करोड़ रुपये प्रति माह वांछित है, ताकि परिवहन के कार्यरत कर्मचारियों के वेतन के साथ पेंशनरों को पेंशन मिल सके।
सरकार से मांग है कि उक्त राशि जारी करते समय इसमें पेंशन राशि अलग से दर्शाई जाए, ताकि प्रबंधन उस राशि को अन्य स्थान पर व्यय न करके पेंशन को समय पर जारी कर सकें। उन्होंने कहा कि गत 12 अक्तूबर को मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम की सवर्ण जयंती समारोह के दौरान पेंशनरों के 2022 से लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए स्वीकृत नौ करोड़ रुपये अभी तक जारी नहीं किए हैं। इससे बुजुर्ग और बीमार पेंशनर अपना इलाज करवाने में लाचार हो गए हैं।
विज्ञापन

सरकार ने निगम के 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को एकमुश्त एरियर अभी तक भी जारी नहीं किया है। उन्होंने बताया कि बैजनाथ इकाई से दिनेश बंटा और कश्मीर सिंह को राज्य कार्यकारिणी के लिए बतौर सदस्य चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें