अंधड़ और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई गेहूं की फसल को दिखाते वनतुंगली के किसान प्रताप चंद। स्रोत: स
बरियाल (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां की पंचायत वनतुंगली के किसान करतार सिंह, प्रताप चंद, हरबंस लाल और बासा के रामपाल धीमान ने बताया कि बारिश और अंधड़ के चलते गेहूं की फसल जमीन पर बिछ चुकी है। उन्होंने क्षेत्र में 10 फीसदी फसल के मिलने की उम्मीद भी छोड़ दी है। सरकार और प्रशासन जल्द क्षेत्र में बर्बाद हुई फसल का आकलन कर उनको उचित मुआवजे दे, ताकि इस आपदा से राहत मिल सके।
अंधड़ से गेहूं की फसल के नुकसान का आकलन कर किसानों को उचित मुआवजा देने के लिए जिलाधीशों, एसडीएम और तहसीलदारों को आदेश दिए हैं। जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है वे तहसीलदार के पास आवेदन करें। उन्हें सरकार की तरफ से उचित मुआवजा दिया जाएगा।
चंद्र कुमार, कृषि मंत्री