फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो आठ अगस्त से करेंगे आंदोलन : पेंशनर्स

Fri, 24 Jul 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन ब्लॉक बैजनाथ की वार्षिक बैठक वीरवार को पपरोला स्कूल के सभागार में ब्लॉक अध्यक्ष सुरिंद्र धीमान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष सुरेश ठाकुर बतौर मुख्यातिथि और जिलाध्यक्ष रवींद्र राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुरेश ठाकुर ने कहा कि सरकार से 31 जुलाई तक मांगें पूरी करने का आग्रह किया गया है। मांगें पूरी न होने पर आठ अगस्त से शिमला में आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेंशनरों के लंबित वित्तीय लाभ, 15 प्रतिशत महंगाई राहत और वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में मुख्य संरक्षक बमधीर सिंह राणा ने अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया। सचिव जोगिंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, सेवानिवृत्त प्राचार्य संतोष शर्मा, सुरेश राणा, महिला विंग की अध्यक्ष सरला ठाकुर और उपाध्यक्ष इंद्र सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने पेंशनरों के मुद्दों पर विचार रखे। रवींद्र राणा ने बैजनाथ ब्लॉक की ओर से आजीवन सदस्यता अभियान में किए गए कार्यों की सराहना की। बैठक में मुल्खराज शर्मा, अनिल मेहरा, प्रदीप आचार्य, महेश घाबरू, सुनील कपूर, रवि शर्मा, सुभाष राणा, संजीव सूद, नीलम कटोच, राजिंदर मेहता सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें