फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में एरियर का भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन : पेंशनर

Wed, 18 Nov 2026 11:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। शिक्षा बोर्ड पेंशनर्स कल्याण संघ की बैठक अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और एरियर का भुगतान न होने पर गहरा रोष जताया गया।
विज्ञापन

संघ ने कहा कि सरकारी अधिसूचना के बावजूद बोर्ड के पेंशनरों को एरियर नहीं मिल रहा है। बार-बार लिखित व मौखिक मांग और आश्वासनों के बाद भी भुगतान न होने पर संघ ने बोर्ड प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। तय समय में भुगतान न होने पर आंदोलन शुरू करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मिलकर मांग उठाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में प्रदेश के पंजीकृत संघ से संबद्धता स्थापित करने पर भी सहमति बनी। इस दौरान उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह, सीनियर उपाध्यक्ष मंजीत कौर, संयुक्त सचिव स्वर्ण कुमार, प्रेस सचिव अरुण चौधरी, मीना गौर, संजय कपूर, तिलक राज, आशा, सुषमा, बीआर गर्ग, कृष्ण वर्मा, यूएस नेगी, लेख राज, सुशील, रोशन, अशोक, सुरेश और अमरीक सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें