फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पेंशनर नर्वदा को 80 वर्ष आयु पूर्ण करने पर किया सम्मानित

Tue, 19 May 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जिला पेंशनर संघ की वरिष्ठ सदस्य नर्वदा देवी को सम्मानित करते संघ के पदा​धिकारी। -स्रोत: संघ
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा पेंशनर संघ ने अपनी वरिष्ठ महिला सदस्य के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। संघ की वरिष्ठ सदस्य नर्वदा देवी के 80 वर्ष पूर्ण होने पर उनके निवास स्थान ग्राम दरशोपुर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

यह समम्मान उन्हें जिला कांगड़ा पेंशनर संघ के प्रधान कृष्ण स्वरूप शर्मा ने दी। कृष्ण स्वरूप शर्मा ने नर्वदा देवी को हिमाचली परंपरा के अनुसार शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला प्रधान के साथ राज्य कार्यकारिणी के सदस्य मदन लाल शर्मा भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें