पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर भाजपा के शहरी अध्यक्ष गोपेश भृगु और ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सुरेश पठानिया ने शीर्ष भाजपा नेतृत्व से चर्चा कर दोनों मंडलों की घोषणा की। इसमें पवन, डॉ. राज कमल शर्मा, लता पटियाल, सुनीता खरवाल को उपाध्यक्ष, अशोक राणा और हरीश वालिया को महामंत्री, नरिंदर राणा को कोषाध्यक्ष और राजेंद्र रजनी शर्मा को प्रवक्ता चुना गया।
सुनील शर्मा, सुनील गम्मु, राजेश चौधरी, पूनम शर्मा व चंदन सचिव, सुमन कार्यालय सचिव, डिंपल राणा आईटी संयोजक, वीरता रानी सह-संयोजक, असीम धीमान को सोशल मीडिया संयोजक और नेहा भाटिया को सह-संयोजक बनाया गया है। महाजन, परविंदर वर्मा, तरुण महेंद्रू, सतीश नागपाल, सपना सूद, रेनू कटोच, अनूप शर्मा, रमेश चंद प्लाजा, हरदेव सिंह, संजय भारद्वाज, सुभाष पटियाल, लेख राज चौधरी, सरिता अवस्थी, प्रदीप कुमार, धर्मपाल चौधरी, राम सिंह कोहली, हरवंश सिंह, सुदेश डड़वाल, सुनीता राणा, वीना कुमारी, कंचन बाला, दिवांशी धीमान, शोभा रानी, पूनम मिन्हास, पीसी अकेला और नवनीत सूद को कार्यकारिणी सदस्य बनाया है।
ग्रामीण मंडल कार्यकारिणी भी घोषित
ग्रामीण मंडल कार्यकारिणी पालमपुर में अनूप शर्मा, अमरजीत राणा, हिरदु राम और शेर सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा रंजना भट्ट और गुरमीत सिंह को महामंत्री, किरण भट्ट को कोषाध्यक्ष, रजत विहान को मीडिया प्रभारी, हाकम भारद्वाज प्रवक्ता, राजेश गुलेरिया, मनमोहन चौधरी, ठाकरु राम, सुमन राणा और कमलेश सचिव चुने हैं। मीनू कार्यालय सचिव, प्रवीण वालिया आईटी संयोजक, रोनी राणा सह-संयोजक, तनु कपूर सोशल मीडिया संयोजक और बंदू वाला को सह-संयोजक बनाया है। प्रदीप कुमार चौधरी, वंदना सूद, नीलम कपूर, रंजू जमवाल, भीखम राम, भवानी प्रसाद, निशा शर्मा, समला कपूर, कुसुम लता वालिया, सुमना देवी, पवना भट्ट, शकुंतला देवी, ओंकार कपूर, विजय सोनी, सरदार सिंह, अशोक चौधरी, प्रीतम सिंह, रमेश कुमार, अनिल राणा, जोगिंद्र चौधरी, अनिल कुमार, राम चंद, रतन लाल भाटिया, सुभाष चंद, सतपाल शर्मा और राजकुमारी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया है।