फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पठानिया-11 ने जीती ओपन क्रिकेट स्पर्धा

Mon, 20 Jan 2025 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष पर शाहपुर कॉलेज में आयोजित ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। मैच स्टार- 11 और पठानिया-11 टीम के बीच में खेला गया। इसमें पठानिया-11 की टीम विजय रही। इस प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मनीष और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज साहिल बने।
विज्ञापन


इस अवसर अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सत्यम नर्सिंग कॉलेज के एमडी एवं समाजसेवी कमल शर्मा एवं वशिष्ठ अतिथि अवनीश राणा, कावेश चौहान, जसविंदर जस्सू, अंकुश वर्मा और इकाई अध्यक्ष सौरभ शर्मा उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने एबीवीपी की समस्त टीम को क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें