फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सुलह में कांग्रेस की मजबूती के लिए जुटे कार्यकर्ता

Mon, 17 Aug 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डरोह/खैरा (कांगड़ा)। सुलह विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के उद्देश्य से रविवार को सामुदायिक भवन खैरा में बैठक हुई। इसमें पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जगजीवन पाल उपस्थित रहे। बैठक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा हुई। जगजीवन पाल ने कार्यकर्ताओं से समन्वय और सकारात्मक सोच के साथ काम करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरि सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव सुनील शर्मा, जिला परिषद सदस्य संजीव सैनी, पूर्व सुलह युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित कटोच, खैरा ग्राम पंचायत प्रधान सतपाल त्यागी, वर्तमान सुलह युवा कांग्रेस अध्यक्ष निखिल गौतम, कांगड़ा-चंबा सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर मोहित कटोच, पूर्व प्रधान जसवंत सिंह, गगन कुमार, लेखराज, पूर्व जिला परिषद सदस्य ध्रुव सिंह, बीडीसी सदस्य सोंकी राम, उपप्रधान जॉनी कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता पुरुषोत्तम धीमान, परितोष गुप्ता, जेसी भारद्वाज, रजिंदर जरियाल और कश्मीर सिंह राणा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें