फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सौर ऊर्जा से जगमगाएगा परगोड का गुब्बर

Fri, 03 Apr 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
शाहपुर के गुब्बर में लोगों की समस्याएं सुनते हुए उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया। स्रोत: जागरू
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत परगोड के गुब्बर में लगभग दो करोड़ रुपये से बनने वाले 500 किलोवाट के सोलर पावर प्लांट का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि 31 मई से पहले निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजना के पहले चरण में प्रदेश की 24 ग्राम पंचायतों में 500 किलोवाट क्षमता के सौर संयंत्र स्थापित करने की स्वीकृति मिल चुकी है। 16 पंचायतों में कार्य आरंभ भी हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत 150 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इन परियोजनाओं से उत्पादित बिजली से होने वाले राजस्व का 20 प्रतिशत हिस्सा संबंधित ग्राम पंचायतों के अनाथ बच्चों और विधवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक ने ग्राम पंचायत हारचक्कियां के वार्ड नंबर दो का दौरा किया। यहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया। शेष के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें