फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को बुरी संगत से बचा कर रखें परिजन : काजल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। विधायक पवन काजल ने कहा कि लगातार बढ़ रहे नशे के प्रचलन से बच्चों को बचाकर रखना उनके परिजनों कि भी जिम्मेदारी है। बच्चे भगवान राम के आदर्शो का अनुसरण कर अपने बुजुर्गों कि इज्जत, मान सम्मान और ईमानदारी से जीवन का लक्ष्य हासिल करने कि अपील की। काजल शुक्रवार रात को नगरकोट युवा कला केंद्र पुराना कांगड़ा द्वारा आयोजित रामलीला में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा पुराना कांगड़ा में मोक्षधाम, जंजघर निर्माण पर लगभग 20 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। साथ ही तीन महिला मंडलों के भवन का निर्माण करवाया गया हैं। काजल ने रामलीला दौरान कला केंद्र द्वारा आयोजित रामायण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के 250 विजेताओं का पर्ची निकालकर चयन किया। उन्हें 200-200 रुपये नकद पुरस्कार और पांच विजेताओं को एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। काजल ने नगरकोट युवा कला केंद्र को रामलीला के सफल आयोजन पर बधाई दी ओर 25 हजार रुपये, आलुनिया बाबा सभा को 25 हजार और एक हैंडपंप लगाने की घोषणा भी की। इस मौके पर रामलीला कमेटी की तरफ से संजीव बत्तरा, आशुतोष, अजय,रविन्द्र, राजिंन्द्र, ने विधायक काजल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें