फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कनिष्ठ वर्ग में आराध्या प्रथम, दूसरे स्थान पर रूहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटला बेहड़ स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुईं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटला बेहड़ में प्रधानाचार्य नरेश कुमार धीमान की अध्यक्षता में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत विषय पर चित्रकला, निबंध, भाषण और वाद-विवाद सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता, उपप्रधानाचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रभारी आशा रानी ने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता को मंच प्रदान करना और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इससे विद्यार्थियों में देशभक्ति, आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण की भावना को भी प्रोत्साहन मिलता है।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने शिक्षा एवं आधुनिकता, पर्यावरण एवं हरित भारत, समानता एवं सामाजिक सद्भाव तथा स्वस्थ भारत जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। स्वयंसेवियों वंश, शुभम, हितेश, हरमन, आकृति, अक्षिता, सोनाली, पलक, बबिता, सुहानी, वारुषि, विशाली, एंजेल, जसमीत, रीत, रीतिका, शिवानी और महक सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

कनिष्ठ वर्ग में आराध्या ने प्रथम, रूहानी ने द्वितीय और हर्षिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, वरिष्ठ वर्ग में कशिश प्रथम स्थान पर रहीं। वारुषि और एंजेल ने संयुक्त रूप से द्वितीय, जबकि आकांक्षा और विशाली ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका समझने का अवसर मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें