फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग हादसा : पायलट पर मामला दर्ज, मजिस्ट्रेट जांच जारी

Thu, 17 Jul 2025 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। इंद्रूनाग के पास बनगोटू क्षेत्र में रविवार को अपंजीकृत पैराग्लाइडिंग साइट से उड़ान भरते ही हुए हादसे में गुजरात के 25 वर्षीय पर्यटक सतीश भाई की मौत के मामले ने पुलिस ने पायलट सूरज (निवासी टऊ, धर्मशाला) के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे में पायलट की लापरवाही के कारण पर्यटक सतीश की मौत हुई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों एक टेंडम फ्लाइट के जरिए उड़ान भर रहे थे कि टेकऑफ के समय ही संतुलन बिगड़ गया और वे खाई में जा गिरे। यह हादसा रविवार दोपहर बाद करीब 3ः00 बजे हुआ था। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन सतीश को बचाया नहीं जा सका। उसकी टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई, जबकि पायलट सूरज का उपचार जारी है।
इस हादसे की जांच के लिए प्रशासन ने चार सदस्यीय मजिस्ट्रेट जांच कमेटी गठित की है। टीम ने बुधवार को घटनास्थल का दौरा किया और प्रत्यक्षदर्शियों व स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। वहीं, एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न ने भी घटना स्थल का निरीक्षण करवाया है। एसडीएम ने बताया कि टीम वीरवार को अपनी रिपोर्ट उन्हें सौंपेगी, जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पायलट के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 के तहत केस दर्ज कर लिया है। अभी जांच चल रही है।
बॉक्स.
घटना का वीडियो वायरल
घटना के बाद से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हादसे का दृश्य कैद है। बता दें कि बनगोटू में जिस साइट से उड़ान भरी गई थी, वह पंजीकृत नहीं थी। इसके बावजूद वहां गतिविधियां चल रही थीं, जिससे प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

एसडीएमए चेयरमैन ने किया मनुणी पावर प्रोजेक्ट का मुआयना
धर्मशाला। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के चेयरमैन और विशेष सचिव डीसी राणा ने गत दिवस धर्मशाला के समीपवर्ती मनुणी खड्ड का मुआयना किया। यह दौरा 25 जून को खड्ड में आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए किया गया था। राणा ने इस दौरान खड्ड में निर्माणाधीन पावर प्रोजेक्ट को हुए नुकसान सहित बाढ़ से प्रभावित अन्य क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी ली। बता दें कि मनूणी खड्ड में आई बाढ़ की चपेट में आने से पावर प्रोजेक्ट के आठ मजदूर बह गए थे। इनमें से सात मजदूरों के शव बरामद हो गए थे, जबकि एक अभी भी लापता चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें