फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सचिव ने घर के नजदीक फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। सुराणी के पंचायत सचिव ने घर के नजदीक पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की पहचान विनोद कुमार पुत्र बाबू राम (33) निवासी बल्लवागडू (मझीण ) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्राप्त जानकारी अनुसार विनोद कुमार पंचायत सुराणी में बतौर पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत था। रविवार दोपहर बाद विनोद अपने घर से चला गया। कुछ समय के बाद स्थानीय लोगों ने विनोद को घर से ही कुछ दूरी पर पेड़ से लटका हुआ देखा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया है। परिजनों के बयान कलमबद्ध करने पर जानकारी मिली कि विनोद मानसिक रूप से परेशान रहता था। मृतक अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है। थाना प्रभारी प्यार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें