फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडा के तहत सार्वजनिक कार्यों को दें प्राथमिकता पंचायत प्रतिनिधि : हेमराज

Sun, 02 Mar 2025 07:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि बैजनाथ, धर्मशाला और पालमपुर के लिए स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (लाडा) के तहत 2.36 करोड़ के 120 कार्य स्वीकृत किए थे। पंचायत प्रतिनिधि लाडा के तहत सार्वजनिक उपयोग के निर्माण कार्यों पर फोक्स करें, ताकि पंचायत का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके। वह शनिवार को लाडा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
विज्ञापन

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी पंचायत प्रधानों को अपने-अपने क्षेत्रों में लाडा के तहत लंबित विकास कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही विकास कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने विकास कार्यों के पूर्ण होने पर अनापत्ति रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा है, ताकि नए विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की जा सके।
उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष के लिए 2.90 करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यों के लिए अनुमोदित किए हैं। सभी विकास खंड अधिकारियों को निर्देश देते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि जल विद्युत प्रोेजेेक्ट लगने से प्रभावित परिवारों की सूची तैयार करें, ताकि उन्हें लाभान्वित किया जा सके।
विज्ञापन

बैरवा ने कहा कि जिला कांगड़ा में 28 के करीब जल विद्युत प्रोजेक्ट चल रहे हैं। जिन प्रोजेक्ट्स प्रबंधन ने लीज डीड अभी तक नहीं करवाई है, वे एक माह के भीतर इसकी प्रक्रिया को पूर्ण करें। अन्यथा आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन प्रोजेक्ट्स ने नियमों के तहत लाडा के पास फंड नियमित जमा नहीं करवाया, वे भी शीघ्र धनराशि स्थानांतरित करें। इसके लिए उन्होंने जिला राजस्व अधिकारी और एसडीएम को लीज डीड तथा लाडा फंड को लेकर आवश्यक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।
इससे पहले जिला योजना अधिकारी अलोक धवन ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्थानीय क्षेत्रीय विकास निधी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एडीसी विनय कुमार सहित एसडीएम धर्मशाला, एसडीएम पालमपुर, एसडीएम शाहपुर, जल विद्युत परियोजनाओं को प्रबंधक तथा पंचायत प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें