फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: निर्माणाधीन पार्किंग के नजदीक फिर दरकी पहाड़ी, बढ़ा खतरा

Sun, 02 Mar 2025 07:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला के कोतलावी स्थति  निर्माणधीन पार्किंग के पास धंसे डंगे के कारण पार्किंग में गुसा मलबा।
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के कोतवाली बाजार स्थित निर्माणाधीन पार्किंग के पास डंगा धंसने से पार्किंग को खतरा पैदा हो गया है। इसके साथ ही रोपवे की ओर जाने वाला मार्ग भी पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। तीन दिन लगातार हुई बारिश से डंगा पूरी तरह खिसक गया है। इसका मलबा निर्माणाधीन पार्किंग तक पहुंच गया।
विज्ञापन

शनिवार को जेसीबी से मलबा हटाया गया। एसडीएम धर्मशाला संजीव भोट ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। पिछले साल भी बरसात में डंगा धंसने से मलबा पार्किंग तक पहुंचा था। इसके अलावा रोपवे का मार्ग बंद हो गया था। टैक्सी स्टैंड की जमीन भी धंस गई थी। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बस अड्डे के पीछे बहुमंजिला पार्किंग बनाई जा रही है। मगर डंगे के स्थायी समाधान की अब तक कोई पहल नहीं हुई है।
बार-बार डंगा धंसने से निगम के होटल धौलाधार को भी खतरा बढ़ रहा है। पहले भी डंगा धंसने के कारण सुलभ शौचालय तोड़ना पड़ा था। यदि स्थायी समाधान नहीं निकला तो निर्माणाधीन पार्किंग और आम लोगों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। डंगा धंसने का मुख्य कारण नाली से हो रहा पानी का रिसाव है, जिससे मिट्टी गीली होकर भूस्खलन की स्थिति बना रही है।
विज्ञापन


बस अड्डा धर्मशाला के पीछे निर्माणाधीन पार्किंग के पास डंगा धंसा है। इससे काफी नुकसान हुआ है। पहले भी कई बार ठेकेदार को इस समस्या के बारे में बताया गया है। मगर अब दोबारा रिपोर्ट तैयार कर ठेकेदार को डंगे की समस्या को हल करने के लिए कहा जाएगा। -संजीव भोट, एसडीएम धर्मशाला
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत निर्माणाधीन पार्किंग के पास का डंगा पानी के रिसाव के कारण धंस रहा है। इसके स्थाई समाधान के लिए विशेषज्ञों से बात की जाएगी। मलबे से फिलहाल पार्किंग को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। -जफर इकबाल, आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें