दिवाली के लिए सजा पालमपुर बाजार। संवाद
पालमपुर (कांगड़ा)। दीपावली पर्व के लिए पालमपुर शहर रोशनी से जगमगा उठा है। फुटपाथों से लेकर चौराहों तक दुकानें सज गई हैं। बाजारों में मिट्टी के दीयों, लक्ष्मी-गणेश की तस्वीरों और पारंपरिक मिठाइयों की मांग में भारी उछाल आया है।
दीया विक्रेता अक्षत ने बताया कि मिट्टी के दीयों की खूब बिक्री हो रही है। तस्वीर विक्रेता रजत के अनुसार लक्ष्मी-गणेश के चित्रों की मांग सबसे अधिक है। वहीं, मिठाई विक्रेता रुबी ने बताया कि जलेबी, बर्फी, गुलाब जामुन और कलाकंद की बिक्री तेज हो गई है।
अग्निशमन विभाग के अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग के पास पांच गाड़ियां तैयार हैं और शहर के सभी हाइड्रेंट की जांच कर ली गई है।
डीएसपी सुनील राणा ने बताया कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौक-चौराहों पर जवान तैनात किए गए हैं। उन्होंने लोगों से सड़क किनारे वाहन खड़े न करने और शाम पांच बजे के बाद एसडीएम कार्यालय के पीछे वाहन पार्क करने की अपील की है।
डीएसपी ने बताया कि त्योहारी सीजन में जाम से निपटने के लिए शहर के हर प्रमुख चौक पर पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने लोगें से सड़कों पर अनधिकृत पार्किंग न करने का आह्वान किया है। शहर में भीड़ को देखते हुए शाम पांच बजे के बाद एसडीएम कार्यालय के पीछे खाली स्थान पर वाहन पार्क करने की व्यवस्था की गई है। संवाद
दिवाली के लिए सजा पालमपुर बाजार। संवाद