फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर थाना प्रभारी ने घुग्घर, डीएसपी ने कन्या स्कूल पालमपुर लिया गोद

Fri, 18 Apr 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। समाज में बढ़ते नशे और अन्य कुरीतियों को लेकर पालमपुर पुलिस ने स्कूलों को गोद लेने की एक नई पहल की है। इससे स्कूली बच्चों को अब नशे और समाज में फैली कुरीतियों से दूर रखने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

गोद लिए स्कूलों का पुलिस समय-समय पर दौरा करेगी और छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर उन्हें यातायात, नशे से दूर रहने समेत कई चीजों की जानकारी दी जाएगी, ताकि छात्र पुलिस के साथ सीधा संवाद कर इन चीजों के नफा और नुकसान को अच्छी तरह से देख सकेंगे।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पालमपुर को डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी और को एजुकेशन स्कूल घुग्घर (पालमपुर) को थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने गोद लिया। डीएसपी ने पालमपुर और भूपेंद्र ठाकुर ने घुग्घर स्कूल में बच्चों के साथ सीधा संवाद किया। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि वह गोद लिए घुग्घर स्कूल का समय-समय पर दौरा करेंगे और बच्चों से सीधा संवाद कर नशे पर जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज छात्र कई चीजों से अनभिज्ञ हैं, लेकिन इनको समय रहते जागरूक किया जाए, तो समाज में काफी बदलाव आ सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज नशा हर युवा के लिए खतरा बनता जा रहा है। इसके लिए हर व्यक्ति को कदम उठाना होगा। वहीं, डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि आज नशा युवकों में ही नहीं कई युवतियां भी इसकी चपेट में आ रहीं है। इसके लिए स्कूल की छात्राओं को भी जागरूक करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें