फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: राष्ट्रपति दौरे से पहले पालमपुर में हाई अलर्ट, उपायुक्त ने किया बारीकी से निरीक्षण

Sat, 25 Apr 2026 07:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर वॉशरूम से हेलीपैड तक जांच, सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन


इंतजामों को लेकर कृषि विवि के साथ जिला प्रशासन की हुई हाईप्रोफाइल बैठक

विनोद राणा
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में 30 अप्रैल को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। तैयारियों की समीक्षा के लिए जिला उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
शुक्रवार देर शाम तक करीब चार से पांच घंटे चली बैठक के बाद उपायुक्त ने विश्वविद्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वॉशरूम से लेकर हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल तक हर व्यवस्था को बारीकी से जांचा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सभी विभागों को कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सड़कों पर पड़े गड्ढों को देखकर लोक निर्माण विभाग को उन्हें शीघ्र भरने के आदेश दिए गए। साथ ही हेलीपैड क्षेत्र में पेड़ों की छंटाई (लॉपिंग) करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कार्यक्रम स्थल पर किसी प्रकार की कमी न रहे। मैदान में छोटे पत्थरों तक को हटाने, पानी की समुचित व्यवस्था करने, बिजली आपूर्ति निर्बाध रखने और अग्निशमन सेवाओं को पूरी तरह मुस्तैद रखने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।
सूत्रों के अनुसार, उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि व्यवस्थाओं में कमी पाई गई तो दौरे पर असर पड़ सकता है। इसलिए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा गया है।
विज्ञापन

बैठक में एडीसी, एसपी, सीआईडी और एसडीएम सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार, जल्द ही एसपीजी की टीम भी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए दौरा कर सकती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें